माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों ने किए विभिन्न आयोजन, विशाल वाहन रैली में महिलाओं ने भी लिया हिस्सा
महेश नवमी हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार महेश नवमी 8 जून बुधवार को मनाई गई, वैसे तो सभी शिव भक्तों के लिए महेश नवमी की पूजा अति महत्वपूर्ण होती है। लेकिन माहेश्वरी समाज के लिए महेश नवमी बेहद खास है, क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी।ऐसे में माहेश्वरी समाज इस तिथि को महेश जयंती के रूप में बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। महेश जयंती को लेकर माहेश्वरी समाज ने विभिन्न आयोजन किए। इसमें गुरुवार को माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। वहीं 8 बजे भगवान महेश का अभिषेक किया। इसी के साथ दोपहर 12 बजे के माहेश्वरी भवन से एक विशाल वाहन रैली निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः माहेश्वरी भवन पर समाप्त हुई।इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया। कार्यक्रम की कड़ी में देर शाम चल समारोह भी माहेश्वरी समाज की ओर से निकाला जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.