यमुनानगर में सोशल मीडिया पर हुई थी बात; VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। युवक ने छात्रा को सोशल मीडिया से ही झांसे में लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी बातचीतबताया गया है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय लड़की कक्षा 10वीं में पढ़ती है। दो साल पहले सोशल मीडिया पर पिंका नाम के लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे और कुछ दिनों बाद मेल मिलाप भी शुरू हो गया। आरोप है कि पिंका ने एक दिन छात्रा को फोन करके मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। छात्रा होटल में चली गई तो वहां पर पिंका ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।चार बार रेप कियाछात्रा ने बताया कि रेप के दौरान पिंका ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर बार बार होटल में बुलाया। इसके बाद उससे पिंका ने चार बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वह उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसके बाद वह उससे दूरी बनाने लगी तो पिंका ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।वीडियो वायरल करने पर पहुंची थानेछात्रा को इस बारे में पता चला तो पूरी बात अपने परिजनों को बताई और इसके बाद परिजनों को लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने युवक पिंका के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस पिंका का पता लगाने में जुटी है। उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.