आंध्र प्रदेश व मुंबई की महिला जायरीन से वारदात, मंगलसूत्र और चैन हुई चोरी
अजमेर: दरगाह में चोर गिरोह सक्रिय, लगातार हो रही वारदातें।अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने एक बार फिर महिला जायरीनों को निशाना बनाया। चोर जियारत करने आई आंध्र प्रदेश और मुंबई की महिला जायरीनों का मंगलसूत्र और चेन चोरी कर फरार हो गए। मामले में दरगाह थाने में दोनों महिला जायरीनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। दरगाह थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।केस 1 – आंध्र प्रदेश की रहने वाली जरिन ताज पत्नी सय्यद अमीर बादशाह ने दरगाह थाने में शिकायत देकर बताया कि 5 जून 2022 को वह मुंबई से अजमेर दरगाह जियारत के लिए पहुंची थी। 7 जून को दरगाह में जियारत करने पहुंचे तो जियारत के दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसकी 11 ग्राम वजन की सोने की चैन चोरी कर ली। मामले में दरगाह थाना पुलिस ने महिला जायरीन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कैस 2 – मुंबई की रहने वाली कामरुनिशा पत्नी अनवर ने दरगाह थाने में शिकायत देकर बताया कि वह अपनी बेटी फिरोज के साथ 2 जून 2022 को मुंबई से अजमेर दरगाह जियारत के लिए आए थे। 7 जून 2022 को दरगाह में जियारत के दौरान किसी व्यक्ति ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर उनका दो तोले का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मामले में दरगाह थाना पुलिस ने महिला जायरीन के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.