ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने शराब कारोबार में लिप्त 8 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट,संपत्ति का शुरू हुआ चिन्हीकरण

सीतापुर: सीतापुर में पुलिस ने आपरधियों पर की कार्यवाईसीतापुर में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 8 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब में लिप्त 8 कारोबारियो के खिलाफ 2/3 यूपी गैंगस्टर के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की कार्यवाई में शामिल अभियुक्त अवैध शराब के कारोबार में लिप्त होकर होकर उसकी तस्करी में शामिल होते थे। पुलिस ने सभी नामजद 8 अभियुक्तो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाई करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति का भी चिन्हांकन का कार्य शुरू कर दिया है।अवैध शराब के कारोबार में थे लिप्तमामला शहर कोतवाली इलाके का है। यहां वर्ष 2019-2020 में पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में लिप्त होकर नकली शराब क्रय विक्रय में शामिल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस दौरान मौक़ाय वारदात से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाई की थी। पुलिस ने इन अपराधियों पर लगाम लगाने और अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस ने सभी अभियुक्तो पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई की हैं।8 अपराधियो की जब्त होगी संपत्तिपुलिस ने सभी 8 अभियुक्तों पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाई अमल में लायी है। पुलिस की कार्यवाई में शामिल कोतवाली नगर के कटेहली बाग निवासी अनूप सिंह,लोहरबाग कॉलोनी निवासी रंजीत जायसवाल,आलमनगर निवासी आनंद जायसवाल,नेपालापुर निवासी आलोक गुप्ता,कासिमपुर निवासी मिठाई लाल और हरगांव थाने के ग्राम ब्रजनगर निवासी रितेश जायसवाल शामिल है। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद अब अपराध से अर्जित धन से बनायी गयी संपत्ति को भी चिन्हित कर उसे जब्त करने की कार्यवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.