ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बायोपिक में मिताली राज बनीं तापसी पन्नू

भारतीय क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी और वन डे टीम की कप्तानी मिताली राज ने बुधवार को खेल से संन्यास लेने का एलान किया। मिताली के इस एलान के बाद कई क्रिकेटप्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी मिताली के रिटायरमेंट एलान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। तापसी मिताली की बायोपिक शाबाश मिट्ठू में क्रिकेटर का किरदार निभा रही हैं |मीडिया पब्लिकेशंस को भेजे गये स्टेटमेंट में तापसी ने कहा- ”तमाम क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनके नाम पर कई रिकॉर्ड्स हैं। ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जो आपको प्रेरित करते हैं और आपको यकीन दिलवाते हैं कि अगर वो कर सकते हैं तो आप भी। और फिर आप हैं मिताली, जिसने यह सब अपने क्लासिक गरिमामयी अंदाज में किया। साथ ही क्रिकेट का गेम भी बदल दिया। अपने देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट में योगदान देने के लिए वो याद की जाएंगी। मैं खुद को सौभाग्यशाली फैन मानती हूं, जिसे कैमरे पर आपके जीवन के 23 साल जीने को मिले, जिसने मुझे लचीलेपन के साथ जिद के बारे में बहुत कुछ सिखाया। वो ऐसी लीजेंड हैं, जिनका जितना शुक्रिया करें, कम है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.