ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

23 साल क्रिकेट खेलने के बाद भी अधूरा रहा मिताली का सपना

महिला क्रिकेट में रिकार्ड की झड़ी लगाने वाला भारतीय दिग्गज मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बुधवार 8 जून को उन्होंने अपने 23 साल लंबे करियर पर विराम लगाने की घोषणा की। 39 साल की मिताली ने विश्व क्रिकेट पर अपनी बल्लेबाजी के राज किया, लेकिन उनका एक सपना अधूरा रह गया। 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी एक टीस के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ कर जा रही हैं।मिताली राज का नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है। कप्तानी और बल्लेबाजी में उन्होंने भारतीय महिला टीम को एक अलग पहचान दिलाई। 26 जून 1999 में भारत की तरफ से पहला मैच खेलने उतरी मिताली का डेब्यू धमाकेदार रहा था। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 114 रन की शानदार पारी के साथ करियर का आगाज किया था। पिछले 23 साल में 39 साल की मिताली ने भारत के लिए 10,000 से ज्यादा रन बनाए।भारत की तरफ से कुछ छह विश्व कप खेलने वाली मिताली ने ऐसा करने के साथ ही इतिहास रचा, लेकिन वह यह खिताब कभी नहीं जीत पाई। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने साल 2000 में पहला विश्वकप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में भी वो विश्व कप टीम का हिस्सा रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.