ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्पतालों की चिकित्सकीय व्यवस्था में सुधार के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य की जाय- भाकपा

मुजफ्फरपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शिष्टमंडल आज गुरुवार को पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुज़फ्फरपुर जिले के सिविल सर्जन डाॅ. यूसी शर्मा से मिला और जिले में स्वास्थ्य सुविधा की बदहाल स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। सिविल सर्जन को सौंपे गए ज्ञापन में अस्पतालों में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी तथा आउटडोर में डाॅक्टरों का रोस्टर डिस्प्ले करने की मांग की गई है।
सदर अस्पताल के शल्य कक्ष को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर सर्जरी आरंभ करने, सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से कैदी वार्ड को हटाने, सदर अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम को मास्टर प्लान बनाकर दुरुस्त करने, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के लिए नये सिरे से आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन करने सहित ग्यारह सूत्री मांगों को रखा गया।
सिविल सर्जन ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने तथा विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, जिला सचिव राम किशोर झा, राज्य परिषद् सदस्य चन्देश्वर प्रसाद चौधरी, जिला सचिव मंडल सदस्य अवधेश पासवान शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.