ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक माह पूर्व एक महिला की हत्या में संलिप्त दो अपराधकर्मि हुए गिरफ्तार।

सासाराम। तिलौथू थानान्तर्गत दिनांक- 10 मई 2022 को जदीका देवी, पति- सुरेश राम, सा० – मित्रसेनपुर, थाना- तिलौथू, जिला- रोहतास की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उनके घर में चोरी करने के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वादी के फर्दब्यान पर तिलौथू थाना काण्ड सं0-107 / 22, दिनांक 11 मई 2022, धारा-457 / 380 / 302 / 34 भा0द0वि० दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती द्वारा इसे गम्भीरता से लिया गया, घटना में शामिल अपराधकर्मियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष तिलौथू थाना एवं तिलौथू थाना के अन्य योग्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम के द्वारा इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु पारंपरिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उसके ठिकानो का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा था। इसी क्रम में रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त हत्या कांड में संलिप्त अपराधकर्मी तिलौथू थाना क्षेत्र के सेवई एवं मित्रसेनपुर गाँव में है। सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु विशेष टीम को थाना क्षेत्र के सेवई एवं मित्रसेनपुर गाँव में घेराबंदी कर छापेमारी हेतु भेजा गया एवं छापेमारी के दौरान इस हत्या काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी रविन्द्र कुमार, पे० – बिगन चन्द्रवंशी, अमरजीत उर्फ गोलू पे० सुभाष चन्द्र बोस उर्फ सुभाष चन्द्रवंशी दोनों सा० – मित्रसेनपुर, थाना तिलौथू, जिला – रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु उसके ठिकानों का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा है, जिन्हें जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उपरोक्त का अन्य अपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.