ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बारात देखने के दौरान छत का छज्जा गिरा, दो महिला की मौत

सिवान: एक शादी समारोह में खुशी के माहौल से अचानक गम में बदल गया। जहाँ बारात देखने के दौरान छत का छज्जा गिर गया। इस घटना में दो महिला की मौत हो गयी है। घटना जिले के सिसवन थाना क्षेत्र भागर गांव की बताई जा रही है। खबर के अनुसार बताया जा रहा है की इस घटना में लगभग 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की हसनपुरा प्रखंड के धूम नगर से भागर निवासी नन्दकिशोर यादव के लड़की की बारात आई थी। बारात लगने के दौरान ही यह हादसा हो गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी।
सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना की वजह से शादी की खुशियों में मायूसी छा गयी है। वही इस घटना के बाद सीवान एसडीएम और समाजसेवी श्रीनिवास यादव टीम सदर अस्पताल पहुँच घायलो को इलाज कराने में जुटी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.