ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकार्पण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर कुंदन कुमार ने चनपटिया स्टार्टअप जोन पर प्रजेंटेशन दिया

बेतिया: इन्वेस्टर्स मीट-सह-बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी 2022 का लोकार्पण 08 जुन 2022 को पटना के पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में किया गया। उपर्युक्त लोकार्पण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिहार, उद्योग विभाग के मंत्री, मुख्य सचिव बिहार, प्रधान सचिव उद्योग विभाग व अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार टेक्सटाईल एवं लेदर पॉलिसी 2022 से राज्य सरकार का प्रयास है कि बिहार को निवेशकों के लिए वस्त्र एवं चमड़ा उद्योग में उत्कृष्ट अवसर के केंद्र के रुप में विकसित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य बिहार को इस क्षेत्र के घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए निवेश के प्रमुख संभावित केंद्र के रूप में विकसित करना तथा कपड़ा और चमड़ा व्यवसाय प्रारंभ करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन देना है।
कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र के लिए स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण, फाइबर से लेकर फैशन तक की पूरी वैल्यू चेन बनाना, खादी, रेशम, हस्तकरघा, पावरलूम उत्पादन उपरांत मूल्यवर्धन करना है।
इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया कुंदन कुमार ने बेतिया मॉडल (चनपटिया स्टार्टअप जोन) से संबंधित सार्थक प्रजेंटेशन दिया तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चनपटिया स्टार्टअप जोन चरणबद्ध तरीके से वापस आये कामगारों की स्किल मैपिंग करा, उनके सुझाव लेकर और बैंक लिंकेज कराते हुए, काफी अल्प अवधि में स्टार्टअप जोन की स्थापना की गई और इसे विकसित किया, इसकी जानकारी हर्ष एवं उत्साहपूर्वक दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.