ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

नवादा: पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बीजेपी नेता नुपुर शर्मा औऱ नवीन जिंदल के आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में गुस्सा है। अब ये गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर साफ देखा जा सकता है। जुमे की नमाज के बाद नवादा के अधिकांश मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बात नवादा की करें तो जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया है।
मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नुपुर शर्मा-नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध जताया। बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर उनके विवादास्पद बयान के बाद से ही यह बवाल बढ़ता ही जा रहा है। देश विदेश में इस बयान की निंदा की गई, इसी के चलते बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी की थी। वहीं सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद के द्वारा लगातार एलाउंसमेंट किया जा रहा था।
तो लोग जुलूस ना निकाले उसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है और शहर के मुस्लिम रोड तक जुलूस का एंट्री हो चुका है। बता दें कि बुंदेलखंड से पार नवादा मुगला करते अचानक एक बड़ी तादाद में मुसलमान भाइयों ने नूपुर शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोड पर निकल आए और प्रशासन लगातार मना कर रहे थे उसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.