महारानी वीरांगना दुर्गावती मरावी की शहादत दिवस 24 जून को मनायी जाएगी.
भोपाल: रविवार को समन्वयक – तिरुमाल आर एस ककोड़िया के नेतृत्व में समस्त जनजातीय समितियों की बैठक रानी दुर्गावती पार्क भेल में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 24 जून 2022 को आक्सानस्विक समिति भेल भोपाल के तत्वधान में गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना दुर्गावती मरावी जी शहादत दिवस को बृहद रूप में आयोजन कर पुष्पांजलि/श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में भेल प्रशासन के बरिष्ट अधिकारी, राज्यशासन के अधिकारी गण एवं समाज के विशिष्टजनों के आतिथ्य में सम्पन्न किया जाएगा। जिससे गोंड वंश के समृद्धशाली एवं गौरवपूर्ण इतिहास, उनके प्राकृति प्रेम, जल जंगल जमीन की रक्षा-सुरक्षा एवं मानवीय दृष्टिकोण को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में सहयोगी संगठन के रूप में कोयतोड़ गोंडवाना महासभा, आदिवासी हलबा समाज समिति, ट्राइबल गोंडवाना अधिकारी कर्मचारी संघ, भारतीय ट्राइबल टाइगर सेना, बिरसा ब्रिगेड आदि रहेंगे बैठक में सर्व तिरु. एन आर भुआर्य, अजीत गोंड, विपिन टोप्पो, एच ए जाधव, एच आर अहिरवार, आर एस ककोड़िया, कोमल ठाकुर, के एल राना, राजभान मरकाम, विनोद बट्टी, डॉ. उमेश मसराम, डॉ. पी डी महन्त, पी एस मेरावी, आकाश धुर्वे, रामलाल पोचाटे, आनन्द पन्द्राम आदि उपस्थित रहे।