इस्लामपुर के आर जे डी विधायक ने लगाया जनता दरबार।सुनी लोगों की फरियाद।
बिहार शरीफ । विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राकेश कुमार रौशन ने इस्लामपुर प्रखंड के आरजेडी कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में विभिन्न जगहों से आए हुए स्थानीय जनता ने अपने समस्याओं को मुख्य रूप से पेय जल की समस्या लेकर आए रानी पुर पंचायत के वार्ड 7में और आत्म पंचायत के वार्ड 5में नलजल नही होने से दोनो वार्ड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं।और कोचरा पंचायत के वार्ड 8 ट्रांसफार्मर जलने से उमस भरी गर्मी में पानी की घोर किलत सामना करना पड़ा रहा है साथ में श्यामा देवी को राशन कार्ड की समस्या और अन्य कई समस्याओं से स्थानीय विधायक जी को अवगत कराया।माननीय विधायक जी ने तुरंत करवाई करते हुए दूरभाष के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर तुरंत समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल उर्फ बरबाद सिंह , नगर अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, सतेंद्र प्रसाद रामबचन जी , अमित जी , अमरजीत कुमार, मनीष कुमार, असगर इमाम,तरुण कुमार, समेत राजद के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।