सीतामढी:भारत नेपाल सीमा पर भिट्ठामोड़ दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
पिलर संख्या 301से हुई गिरफ्तारी
सीतामढ़ी:
भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित भिठामोर मे नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दो चीनी नागरिकों ने प्रवेश किया हैं. जिसे एसएसबी जवानो ने भिट्ठा चेकपोस्ट पर पूछताछ के दौरान दोनों को हिरासत में ले लिया हैं. एसएसबी जवानों ने उसे भिठ्ठा ओपी प्रभारी प्रेमजीत सिंह के हवाले कर दिया है.गिरफ्तार चीनी नागरिकों को ओपी प्रभारी सुरसंड थाना लेकर पहुंचे जहां भिट्ठा ओपी प्रभारी प्रेमजीत सिंह व सुरसंड थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने उससे अलग अलग पूछताछ की. भिट्ठा ओपी प्रभारी प्रेमजीत सिंह व थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि बगैर पास्टपोर्ट व बीजा के भारतीय क्षेत्र में दो जगहों पर दोस्तो से भी मिल लिया. चीन से थाईलैंड होते हुए ये दोनों काठमांडू पहुंचे थे. वहां से बिहार बॉर्डर तक का सफर साइकिल से तय किया. भारत आने के बाद कार हायर किया और नोएडा गये. नोएडा में दोनों अपने दोस्त कैरी के यहां 15 दिनों तक रहे.भिठ्ठामोर में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते चीनी नागरिकों को सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय के समक्ष लाया गया हैं. वही मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया में जुट गए हैं. दोनो चीनी नागरिक की पहचान 34 वर्षीय युवान हैलोग पिता युवान दयोफू हुवई किसचेंग है हंग चेंग बुहाना. वही दूसरे की पहचान लू लंग के रूप मे की गई है.