हृदय रोग से पीड़ित छः बच्चों को शल्य चिकित्सा हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद किया गया रवाना
मोतिहारी: जिलाधिकारी ,शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा पूर्वी चम्पारण के ह्रदय रोग से पीड़ित छ: बच्चों को शल्य चिकित्सा हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलधिकारी के साथ पूर्वी चंपारण के असैनिक शल्य चिकत्सक सह मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी, श्री अंजनी कुमार, डी आर डी ए, निदेशक ,श्री राकेश कुमार ,राष्ट्रीय बाल स्वस्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार, डॉ खालीद अख्तर, सदर प्रखंड,डॉ त्रिपुरारी कुमार,बंजरिया उपस्थित थे।
अहमदाबाद जाने वाले बच्चें क्रमशः
1 ममता कुमारी,पिता राजेश साह, सदर प्रखंड।
2 विराट कुमार,पिता अविनाश कुमार, रक्सौल प्रखंड।
3 अमन कुमार,पिता प्रमोद महतो, छौडादानों प्रखंड।
4 माहिरा, मां का नाम इमराना खातून, केसरिया प्रखंड इस बच्ची के पिता का निधन पूर्व में हो चुका हैं।
5 अयान अली,पिता रेयाज अली, प्रखंड बंजारिया।
6 आरजू बाबू, पिता हसीन हुसैन,प्रखंड कोटवा।
इन सभी बच्चों के साथ इनके अभिभावक भी सरकारी खर्चे पर विमान से अहमदाबाद रवाना किये गये हैं।