ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुएं से मिला लड़की का शव, हत्या की जताई गई आशंका

सासाराम। रोहतास जिले करगहर प्रखण्ड के बड़हरी ओपी क्षेत्र में आज बुधवार को बड़की अकोढ़ी गांव में कुंए से एक युवति का शव बरामद हुआ है। शव के गले में दुप्पट्टा बांधा हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला बताया गया। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत देखते हुए लगा दो दिन पूर्व लड़की की हत्या कर शव को कुंआ में डाल दिया गया है। बड़हरी ओपी के बड़की अकोढ़ी गांव के बाहर खेत में स्थित कुंआ में शव को देखा गया। घटना की बात आग की तरफ फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। बड़हरी ओपी अध्यक्ष विद्या भूषण ने बताया कि मृतका ने सलवार सूट पहना है, उसकी उम्र 20-22 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया एवं आस-पास के थानों में इसकी सूचना दी गई। पुलिस अपने स्तर पर शव की शिनाख्त में लगी है। बताया कि पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक मर्चरी हाउस में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.