ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नालन्दा:- नालंदा में सड़क हादसे में 2 की मौत, आमने सामने की टक्कर में हुआ हादसा, 4 गंभीर रूप से जख्मी

नूरसराय थाना क्षेत्र के परमानंद विगहा गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 02 युवक की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 04 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान वेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव निवासी जकन चौहान के 18 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार एवं मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीय सराय गांव निवासी नंदलाल वर्मा के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में मृतक रघुवीर के चचेरे भाई अभिषेक कुमार और उसकी भाभी अनीता कुमारी एवं मृतक राजा कुमार का भाई सचिन कुमार और उसका भांजा प्रीतम कुमार गंभीर रूप से जख्मी है जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में रघुवीर के परिजन ने बताया कि रघुवीर अपने भाई और भाभी के साथ एक ही बाइक पर से वेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव से वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव अपने भाई अभिषेक कुमार का ससुराल जा रहा था। तभी नूरसराय के परमानंद बीघा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जबकि मृतक राजा कुमार के परिजनों ने बताया कि राजा अपने भाई और भांजे के साथ घर से वेन थाना क्षेत्र के एकसारा गांव अपने परिवार के यहॉ पूजा में शामिल होने जा रहा था। तभी उन्हें पुलिस के द्वारा सूचना मिली की सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रघुवीर कुमार और राजा कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्तिथि को देखते हुए विम्स रेफर कर दिया गया है।

मौत की सूचना पाकर सदर अस्पताल आए परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। रघुवीर कुमार की शादी बीते महीने 15 मई को ही हुई थीं ।

नूरसराय थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 2 युवकों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है। आमने-सामने की टक्कर में यह घटना हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.