ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में पद्मश्री विमल जैन के हाथों अभिनेता राजन कुमार हुए सम्मानित

डायरेक्टर भावना मीत की फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं राजन कुमार, दिखेंगे डॉक्टर के रोल में

समाज सेवा के लिए पद्मश्री अवार्ड ले चुके विमल जैन ने अपनी टीम के साथ हीरो राजन कुमार को उनके कार्य के लिए बिहार की राजधानी पटना में सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित करते हुए कहा कि हीरो राजन कुमार एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं, जिन पर मुंगेर को ही नहीं, पूरे भारत को गर्व होना चाहिए। हीरो राजन कुमार अपनी टीम डायरेक्टर भावना मीत के साथ पटना में शूट कर रहे हैं। मेंटल डिसऑर्डर के विषय पर आधारित यह फिल्म कल्पो घरेलू हिंसा को दर्शाती है। यह फ़िल्म हंसी हंसी में बहुत कुछ कह जाती है।

हीरो राजन कुमार ने बताया कि यह फ़िल्म डोमेस्टिक वायलेंस पर फोकस करती है। घरेलू हिंसा का काफी प्रभाव बच्चों पर, पड़ोसियों पर पड़ता है, इसी संवेदनशील विषय को इस के माध्यम से दर्शाया गया है। पद्मश्री विमल जैन साहब के हाथों ये सम्मान पाना मेरे लिए गर्व की बात है। आज मेरे लिए यह बड़ा दिन रहा। अपनी समाज सेवा के लिए उन्होंने पूरे भारत को विश्व के सामने खड़ा किया है। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूँ और चाहता हूं कि इसी तरह वह युवाओं को प्रेरित करते रहें।
पद्मश्री विमल जैन ने बताया कि राजन कुमार और मैं एक ही शहर के हैं। हम दोनों अलग अलग क्षेत्र में हैं मगर यह कमाल के कलाकार हैं, मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

राजन कुमार ने आगे बताया कि डायरेक्टर भावना जी का मैं मुरीद हूँ। पटना में शूटिंग करके हम सब उत्साहित हैं। वह बिहार के कलाकारों को लेकर यह बेहतरीन शार्ट फ़िल्म बना रही हैं। मैं इस फ़िल्म में डॉक्टर की भूमिका में हूँ। भारत विकास विकलांग पुनर्वास केंद्र एंड संजय आनंद विकलांग अस्पताल कम रिसर्च सेंटर पटना में हम इसकी शूटिंग कर रहे हैं।
सोशल वर्कर रमेश कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए राजन कुमार ने बताया कि यंगस्टर भावना मीत ने इस शार्ट फ़िल्म को एक डिफ्रेंट ढंग से बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.