ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बूत्लडोजर राज एवं मुस्लिम समुदाय पर हमलों के खिलाफ किया गया प्रदर्शन

सासाराम। फांसीवादी बूत्लडोजर राज एवं मुस्लिम समुदाय पर हमलों के खिलाफ राज्यव्यापी नागरिक मंच के अन्तर्गत आज 16 जुन 2022 को रोहतास जिला मुख्यालय सासाराममें रोशपूर्ण मार्च किया गया। मार्च सासाराम रेल्वे परिसर, पुरानी जी टी रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस मोड़ पर सभा में तब्दील हो गया, सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा (माले) का रोहतास जिला सचिव नन्दकिशोर पासवान ने कहा कि आज हमारे देश में भाजपा द्वारा नफरत फैलाने की एक मुहिम चलाई जा रही है, नफरती उन्माद के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर सरकार बुलडोजर चला रही है।
पैगम्बर मुहम्मद पर अवैध टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रयागराज, सहारनपूर, कानपुर के लोग हो या दिल्ली मध्यप्रदेश हर जगह सरकार निर्देशीय एकपक्षीय करवाई पुलिस द्वारा करा रही है। न्यायिक प्रक्रिया के बगैर मुस्लिमों के घरों दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कर जुल्म ढा रही है। इंसाफ मंच के जिला संयोजक कैसर नेहाल ने सूबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, संघ परिवार देश में बढ़ती बेरोजगारी असमान छूटी मंहगाई पर जवाब देने के बजाय देश की जनता को हिंदू मुस्लिम दंगा कराकर आग में झोंकना चाहती है। इस देश को सभी ने मिलकर संवारा है, भाजपा देश के परिवार में नफरत फैलानेवाली राजनीति कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभा को रवि शंकर राम, नरेन्द्र राम, मार्कण्डेय चन्द्रवंशी, लालबहादुर यादव, शमसुल अंसारी, गुड्डू कुमार, जैघम कुरैशी, मुन्ना महतो, नसीम अनसारी, इन्कलाबी नौजवान सभा के राजेभ कुमार, छोटेलाल राम, आदी ने सम्बोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.