ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार जिंदा कारतूस के साथ मुखिया पति गिरफ्तार:शराब,अन्य मामलों में पहले भी गया है जेल

सासाराम। रोहतास जिले के एक दबंग मुखिया पति को पुलिस ने चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखिया पति के गिरफ्तारी की जानकारी एसपी आशीष भारती ने दी, बताया कि भलुवाड़ी पंचायत के मुखिया पति पप्पू यादव को डेहरी पुलिस ने हदहदवा पुल के समीप से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुखिया पति के पास से पुलिस ने चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया कि गिरफ्तार पप्पू सिंह भलुवाड़ी पंचायत के मुखिया पति हैं, जो अपने ही पंचायत में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। बुधवार की रात पुलिस को पता चला कि हदहदवा पुल के समीप अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ हैं। सूचना के बाद सादे लिबास में गई पुलिस की टीम ने पप्पू यादव को धर दबोचा, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। जांच के क्रम में पुलिस ने मुखिया पति के पास से चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मुखिया पति पप्पू यादव किसी अपराधिक घटना में शामिल होने की नियत से कारतूस लिए हुए था। हालांकि कारतूस कहां से आया और इस्तेमाल होने वाला पिस्टल कहां गायब हो गया, समेत कई अन्य पहलुओं पर पुलिस पूछ-ताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पप्पू यादव पूर्व में शराब धंधेबाज के रूप में जेल जा चुका है। मारपीट के अलावा अन्य चार मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके अन्य अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। तथा उससे जारी पूछताछ के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.