ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार बंद को मजबूती से सफल बनाएगी जाप : राजू दानवीर

किसान के बाद केंद्र सरकार ने बनाया सेना को निशाना, जो बर्दाश्त नहीं : दानवीर

बिहारशरीफ । जाप युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि रोज़गार संघर्ष संयुक्त मोर्चा एवं सेना भर्ती जवान मोर्चा द्वारा कल 18 तारीख को आयोजित बिहार बंद का आयोजन किया गया है। इस बंद को जन अधिकार युवा परिषद के साथी पूरी मजबूती के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनायें, ताकि केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार की नींद खुले। और अग्निपथ योजना को वापस ले। हम सेना के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दानवीर ने कहा कि आज जो देश जल रहा है, उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यह सरकार बार बार अपनी गलत नीतियों से युवाओं को ठेंस पहुंचाती है। दानवीर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था, जिसको ताक पर रख कर देश की मौजूदा सरकार किसान के बाद अब जवान को तबाह करने की योजना बना रही है। आजादी के अमृत महोत्सव और 8 साल का जश्न विवादों से भरा है।

उन्होंने कहा कि विज्ञापनों से अपनी नाकामी छुपाने वाली सरकार ने देश दुनिया में हर जगह देश को शर्मसार किया है। 8 साल में इस सरकार ने सब कुछ बेच दिया। नौकरी खत्म कर दी। अब सेना को बर्बाद करने का पूरा प्लान कर लिया है। 56 इंची वाले फर्जी राष्ट्रवादी लोग आज हमारे देश के सच्चे राष्ट्रप्रेमियों पर अग्निपथ योजना लागू कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह योजना राष्ट्रविरोधी योजनाओं की तरह प्रतीत हो रहा है। इसे केंद्र सरकार तुरंत वापस ले और सभी युवाओं एवं सेनाओं से माफी मांगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.