ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से हो रहे हंगामे से पुलिस प्रशासन अलर्ट, किया फ्लैग मार्च, 26 को भेजा जेल

– शहर एवं जिला आपका है, इसकी रक्षा सभी की जवाबदेही : एसपी
मोतिहारी।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे हंगामा को लेकर पुलिस और प्रशासन आज अलर्ट पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहा। डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में सदर एसडीएम सौरभ सुमन यादव एवं एसडीपीओ अरूण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और छात्र एवं युवाओं से असामाजिक तत्वों के बहकावे में आने से परहेज़ रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन की सतर्कता से आज जिले के कुछ जगहों को छोड़ सभी जगह सामान्य स्थिति बहाल रखने में प्रशासन सफल दिखा। हर चौक चौराहों एवं रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम और अधिकारियों की टीम चौकस दिखी। इसी क्रम मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष ने युवाओं से आह्वान किया कि शहर और जिला के साथ सरकारी संपत्ति आपका है। इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों पर नजर रखें। किसी के बहकावे में न आने दें। ताकि उनका कैरियर सुरक्षित रहे और भविष्य में बच्चों को उपद्रव में शामिल होने के कारण परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखें। अगर कोई भी व्यक्ति अगर उपद्रव, तोड़फोड़ जैसे कार्य में संलिप्त होंगे तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई होनी तय है। एसपी ने बताया कि कल यानी 16 जून को मोतिहारी में हुए तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार 26 लोगों को आज जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.