ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संबल योजना अंर्तगत दिव्यांगजनों को जिला प्रशासन ने तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी वितरण किया

बेतिया: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बेतिया द्वारा मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तीकरण योजना “सम्बल” के तहत दिव्यांगजनों के बीच उनके लिए उपयोगी सहायक उपकरण जैसे- तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन, बेतिया में किया गया।
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग अभय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 106 दिव्यांगजनों की सूची में कुल 72 लाभुक वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सभी को आवश्यक और उपयोगी विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों में से तिपहिया साइकिल 66, व्हील चेयर 4, श्रवण यन्त्र 2, वैशाखी 24 एव 16 छड़ी का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम कुल 12 नये आवेदन भी प्राप्त किये गए. सहायक निदेशक ने बताया कि सूची के अनुसार, जो दिव्यांगजन आज के वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुँच पाए है, उन्हें पुनः मोबाइल द्वारा सूचित कर उनके उपकरणों को उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुनः जिला के 106 दिव्यांगजनों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द ही सहायक उपकरण मुहैया करा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.