शराब कारोबारी ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, युवक जख्मी, शराब से भरी बैग व बाइक छोड़कर भागा कारोबारी
कारोबारी बाइक व शराब छोड़कर हुआ फरार,जागापाकड़ भैया टोला चौक की है घटना
मोतिहारी : हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के जागापाकड़ भैया टोला चौक पर शराब डिलेवरी करने बाइक से जा रहे कारोबारी ने एक अन्य बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक जख्मी हो गया है। वही शराब कारोबारी शराब से भरी बैग व बाइक छोड़कर फरार हो गया है। ग्रामीण जख्मी बाइक सवार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराए है। जख्मी युवक कोटवा थाना के फतुआ गांव के कमलेश मिश्र का पुत्र शास्त्री मिश्र है। जो अपने ससुराल खजुरिया जा रहे थे। इसी दौरान संग्रामपुर कोइरगावा के एक शराब कारोबारी भैया टोला में बाइक की डिक्की व बैग में रखकर शराब डिलेवरी करने जा रहा था। तेज गति में होने के कारण उसने शास्त्री मिश्र के बाइक में टक्कर मार दिया। ग्रामीणों ने बाइक पकड़ पुलिस को सूचना दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया की शराब कारोबारी की पहचान उसकी बाइक के सत्यापन से किया जाएगा।