ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षाविद डाॅ बुद्धनाथ प्रसाद श्रीवास्तव की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि

कार्यक्रम के मध्य में स्कूली बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया

डाॅ बुद्धनाथ प्रखर वक्ता के साथ कुशलता से संघ संचालन का निभाया था दायित्व

सासाराम, 26 जून। डाॅ बुद्धनाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने जीवन काल में बखूबी संघ परिवार के संचालन का दायित्व निभाया था। वे एक प्रखर वक्ता के साथ अपने शिष्यों में राष्ट्र प्रेम और ज्ञान, धर्म और एकता का नारा को बुलंद किया करते थे। उक्त बातें बाल विद्या मंदिर परिवार और पुष्कल फाउंडेशन की ओर से स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में शनिवार की शाम विद्या मंदिर परिवार के मुख्य संरक्षक व शिक्षाविद डाॅ बुद्धनाथ प्रसाद श्रीवास्तव की तीसरी पुण्यतिथि पर सभी वक्ताओं ने कही। डाॅ बुद्धनाथ के पुण्य तिथि के अवसर पर संत और शिक्षाविदों की उपस्थिति सराहनीय रही कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ बुद्धनाथ के चित्र पर अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कीर्तित्व पर खुल कर चर्चा किया। कार्यक्रम के मध्य में पुष्कल फाउंडेशन द्वारा पूर्व में आयोजित स्वच्छता अभियान, कोरोना से बचाव आदि पर निबंध लेखन एवं पेन्टिंग्स में अव्वल चयनित स्कूली छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महर्षि अंजनेशानंद, काॅलेज प्राचार्य प्रो गुरूचरण सिंह, भाजपा पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, अश्विनी कुमार सिन्हा, इं नवीन सिन्हा, प्रो विनोद सिंह उज्जैन, शरत चंद्र संतोष, जयशंकर प्रसाद केशरी, डाॅ एस पी सिंह, संजय कुमार सिंह, मयंक श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, दीवाकर, प्रभाकर पाठक, सरोज कुमार पंकज, अमित राठौर, अधिवक्ता व पत्रकार अख्तर इमाम अंजुम, संजय तिवारी, मोहन बाबू, राजेश कुमार सिंह उर्फ बिहारी जी, सुनील साहू, प्रो राकेश बघेल, विकास खत्री, मनीष कुमार सहित पुष्कर फाउण्डेशन के सदस्यगणों के अलावा पुरूषों- महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति काफी रही।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार व शिक्षक अर्जुन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्या मंदिर परिवार के अध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.