ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

समस्या निराकरण हेतु डेहरी प्रखंड के भलुआरी पंचायत में लगाया गया रात्रि- विश्राम शिविर

सरकार की कल्याणकारी, विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई जांच ।

सासाराम। रोहतास ज़िला डेहरी प्रखंड के सुदूरवर्ती भलुआरी पंचायत में, दिनांक 25 जून, 2022 को रात्रि- विश्राम शिविर लगाया गया जो दिनांक 26 जून के पूर्वाह्न तक चला। उक्त शिविर में आसपास के पंचायतों से ही नही बल्कि समीपवर्ती प्रखंडों से भी लोग जिलाधिकारी से मुखातिब होने भालुआरी पंचायत के पंचायत सरकार भवन पहुंचे। उक्त रात्रि विश्राम शिविर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में ज़िला के सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी, पंचायत भलुआरी में दिनांक 25 जून के अपराह्न एवं दिनांक 26 जून के पूर्वाह्न में, पंचायत के सभी 15 वार्डों में, वार्डवार जांच टीम के रूप में, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी तथा विकासपरक योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जांच की गई। उक्त मेगा जांच का मंतव्य सहित जांच प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा को दिनांक 26 जून के अपराह्न में ही उपलब्ध कराया जाना था जिसके आलोक में, जिलाधिकारी द्वारा अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उक्त अवसर पर, पंचायत सरकार भवन, भलुआरी में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोहतास धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि भलुआरी का यह पंचायत सरकार भवन मिनी ब्लॉक के रूप में सक्रियता से सरकार के समस्त विकास कार्यों को मूर्त रूप देगा। यह शिविर जनशिकायतों के प्रभावी निराकरण तथा स्थानीय स्तर पर विद्यमान आमजनों के दैनिक जीवन की चुनौतियों एवं कार्यकलापों का participant observer के रूप में उनके द्वारा अनुश्रवण करने तथा तदनुरूप effective intervention करते हुए पंचायत निवासियों के दैनिक जीवन की चुनौतियों की बेहतर समझ तथा प्रभावी निराकरण हेतु एवं साथ-साथ, सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की समग्र जांच हेतु ज़िले में साप्ताहिक रूप से लगाए जा रहे रात्रि -विश्राम शिविरों की श्रृंखला में यह दूसरा शिविर है। इस रात्रि विश्राम शिविर का मुख्य उद्देश्य, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन एवं आम जनों से जिला प्रशासन का सीधा संवाद एवं उनके आम दिनचर्या में उपस्थित चुनौतियां के अनुश्रवण,पर्यवेक्षण एवं प्रभावी निराकरण है।
उक्त रात्रि विश्राम कार्यक्रम के अनुरूप, जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम 25 जून के अपराह्न 4.30 बजे सभी 15 जांच दलों को उनके टास्क के बारे में ब्रीफ किया, सभी टीमों की जांच हेतु विभिन्न आवंटित वार्डों में रवानगी के पश्चात जिलाधिकारी ने स्वयं पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गांव/टोले के सभी आयु समूह के लोगों से इंटरैक्ट किया। उनकी समस्याओं को सुना एवं तदनुरूप संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निष्पादन का निदेश दिया। उक्त रात्रि विश्राम कार्यक्रम में आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों पर यूनिक नंबर डालकर उन्हें संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाना है। उक्त रात्रि विश्राम शिविर के दौरान 25 जून के संध्या प्रहर एवं 26 जून के प्रातः लगभग 300 लोगों के आवेदन एवं परिवादों को जिलाधिकारी ने स्वयं ग्रहण करते हुए उनमे से अधिसंख्य मामलों यथा 86 पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड निर्माण कार्य, 11 दिव्यांगों का दिव्यांगता सर्टिफिकेट, 53 आयुष्मान कार्ड, 13 वृद्धावस्था पेंशन, गांव में बालिकाओं के लिए वाचनालय की व्यवस्था, पंचायत सरकार भवन में कॉमन लाइब्रेरी की व्यवस्था,हेल्थ सब सेन्टर,जाति/आवासीय/आय/आयुष्मान कार्ड आदि के लिए नियमित rtps काउंटर का संचालन, ई किसान भवन,कॉमन सर्विस सेन्टर, पंचायत भवन भलुआरी में सुनिश्चित कराई गई। साथ ही, सरकार की सात निश्चय योजना के तहत नाली/गली, नल-जल, मनरेगा के कार्यों,आंगनबाड़ी, पीडीएस, विद्यालय आदि की जांच भी की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि जांच के क्रम में पाई गई गड़बड़ियों अथवा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर पाई गई शिथिलता अथवा लापरवाही की दशा में संबंधित पदाधिकारियों /कर्मियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवादों के संबंध में उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचलाधिकारी डेहरी को प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। रात्रि विश्राम शिविर के दौरान कृषि, पशुपालन, जीविका, स्वास्थ्य, लोक शिकायत, revenue आदि विभागों के शिविर लगाए गए।पशुओं की ear टैगिंग तथा vaccination की कार्रवाई भी की गई। जिलाधिकारी अपने पंचायत भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी प्रभावी ढंग से लोगों को संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.