जदयू जिला महासचिव ने कटाव का किया निरीक्षण
कटिहार। जदयू के जिला महासचिव मोहम्मद रजा द्वारा महानंदा नदी का निरीक्षण किया। महानंदा नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही नदी में कटाव काफी तेजी से हो रहा है। जदयू के जिला महासचिव मोहम्मद रजा ने कहा नदी के कटाव के कारण सैकड़ों एकड़ खेतिहर जमीन नदी में समा गया है। इस कटाव के कारण ग्राम मुकुरिया, मोहना, बलिहारपुर, शिकारपुर, नाजीरपुर,रैयानपुर बेनीबाड़ी, कुरहेला बोबरा तथा शेखपुरा चपेट में आगया है।जदयू के जिला महासचिव मोहम्मद रजा ने कहा कि इस कटाव का निदान के लिए सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी द्वारा जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा को पटना में ज्ञापन सौंपा गया था। तत्पश्चात कटाव का विभाग द्वारा निरीक्षण भी हुआ। परंतु नदी को गांव से दूरी दिखाकर कार्य करने में असमर्थ दिखाया। सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी बाढ़ अनुश्रवण के मीटिंग में भी इस बात को प्रमुखता से उठाया। जिसके फलस्वरुप ग्राम मुकुरिया, रैयानपुर, शेखपुरा, तथा कुरहेला बोबरा में थोड़ा कार्य हुआ। परंतु ग्राम मोहना, बलिहारपुर, शिकारपुर नजीरपुर में किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं हुआ। जिस कारण शिकारपुर कट रहा है। ग्राम मोहना बरियारपुर कटने के कगार पर है। अगर विभाग द्वारा अभी भी फ्लड फाइटिंग का काम नहीं किया गया, तो यह सारे ग्राम नदी के काल के गाल में समा जाएगा। जदयू के जिला महासचिव मोहम्मद रजा ने कहा कि जल संसाधन मंत्री संजय झा को ज्ञापन सौंपा गया था।परंतु विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्य आज तक नहीं किया गया। विभाग विभाग अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यथाशीघ्र नदी कटाव को रोकने के लिए उचित उपाय करें ताकि गांव को और कट रहे खेती है जमीन को बचाया जा सके।