भाजपा ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का किया आयोजन
भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं एक विचारधारा है: प्रकाश अस्थाना
मोतिहारी : भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं एक विचारधारा है। इस विचारधारा से ही आज हमारा देश दुनिया में सबसे आगे हैं। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने रविवार को चंपारण बैंक्वेट रिसोर्ट में आयोजित भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । उसके बाद अंगवस्त्र देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। श्री अस्थाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा को बहुमत मिला जिससे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। कार्यकर्ता से ही पार्टी होती है और कार्यकर्ताओं के आचरण से ही पार्टी का आकलन होता है ।उन्होंने कहा कि भाजपा अकेले निर्णय नहीं लेती। इसका निर्णय सामूहिक होता है ।यही कारण है कि अनुसूचित जाति के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और आज अनुसूचित जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कर्मठ और जुझारू हैं। उन्होंने कहा कि हरसिद्धि की जनता ने हम पर विश्वास किया है। हम इनके बीच रहकर कार्य करेंगे और जिले के मानचित्र पर हरसिद्धि का विकास दिखेगा। वही भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ।कार्यकर्ताओं की सक्रियता से 2024 में भी पुन: केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।कार्यक्रम को विधायक कृष्णनंदन पासवान, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध सहनी,पवन राज, देवेश कुमार सिंह, दीपक शर्मा, राज किशोर कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, रवि विश्वकर्मा, मारकंडेय कुशवाहा हरेंद्र कुशवाहासुरेंद्र सिंह, उषा देवी, बृजेश कुशवाहा, अनिल ठाकुर, संजय कुमार, निकेश सिंह, संजय चौधरी, शशि रंजन दुबे आदि लोगों ने संबोधित किया। मंच संचालन रवि विश्वकर्मा एवम धन्यवाद ज्ञापन इं राकेश कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर प्रदीप कुमार, मनोज कुशवाहा,प्रेम शर्मा सुमन मिश्रा, राहुल तिवारी, उप सरपंच दिलीप गुप्ता, अनिल कुमार, प्रदीप गुप्ता सहित हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।