ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डुमरांव स्थित ट्रेनिंग कैंप में संदिग्ध हालात में मिला बीएमपी जवान का शव

बक्सर: बक्सर में संदिग्ध हालत में एक बीएमपी जवान का शव मिला है। शव डुमरांव स्थित ट्रेनिंग कैंप में बाथरूम में फांसी के फंदे से झूलता मिला। हर रोज की तरह 26 जून को भी ट्रेनिंग कैंप के सभी जवान पीटी के लिए मैदान में पहुंचे थे। तभी एक जवान बाथरूम जाने की बात कहकर चला गया था। जब उसे वापस लौटने देर हुई तो साथी जवान उसे बुलाने पहुंचा, बाथरूम में उसका शव फंदे पर झूल रहा था।
जवान की पहचान गया जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय भोला प्रजापति के रूप में की गई है। घटना सुबह तकरीबन पांच बजे की है। कैंप के मैदान में पौधारोपण चल रहा था। इसी बीच भोला बाथरूम जाने की बात कह कर वहां से हटा। काफी देर तक भोला वापस नहीं लौटा तो साथी जवान उसे बुलाने के लिए बाथरूम के बाहर पहुंचा।
कई बार आवाज देने पर भी बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो जवान ने जानकारी अपने अफसरों को दी। कैंप के अधिकारियों ने आनन-फानन में बाथरूम का दरवाजा तुड़वाजा तो अंदर भोला का शव फंदे से लटक रहा था। भोला के साथी बताते है कि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर वह परेशान था। पौधरोपण के पहले भोला के पास किसी का फोन आया था जिसके बाद वह और भी ज्यादा परेशान हो गया था। कुछ जवानों का आरोप है कि ट्रैनिंग कैंप में उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। इस बाबत कैंप के अफसरों ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.