ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सासाराम में अधिवक्ता ने कोर्ट कोर्ट के जज को दी धमकी

जज ने जिला जज से सुरक्षा की लगाई गुहार, कहा- दिमागी रूप से विचलित हूं

सासाराम। रोहतास जिला व्यवहार न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश (ADJ-22) छेदी राम को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने देख लेने की धमकी दी है। अधिवक्ता की धमकी से आहत होकर न्यायाधीश ने सोमवार को जिला जज अरूण कुमार श्रीवास्तव से अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा बढाने के लिए आवेदन दिया है। उक्त आवेदन में एडीजे बाईस छेदी राम ने व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अरूण कुमार सिंह पर न्यायिक कार्यो में बाधा डालने एवं विरोध करने पर कोर्ट से बाहर देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता की धमकी से आहत ADJ-22 ने उक्त अधिवक्ता द्वारा संचालित सत्र वाद संख्या 356/2000 को जिला जज से अन्यत्र दूसरे कोर्ट में स्थानांतरण कराने का भी आग्रह किया है। अपने आवेदन में न्यायाधीश ने लिखा है कि सत्र वाद संख्या 356/2000 उनके न्यायालय में बहस हेतु लंबित है, जो नोखा थाना काण्ड संख्या 141/1997 से संबंधित है। मामले में अभियुक्त शंकर दयाल सिंह के अधिवक्ता अरूण कुमार सिंह बार-बार आवेदन दिया जाता है, ताकि बहस न हो, जबकि विरोधी पक्ष के अधिवक्ता बहस के लिए प्रार्थना करते हैं। इसी मामले में सूचक के तरफ से अधवक्ता बहस कर रहे थे, इसी दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता अरूण कुमार सिंह कोर्ट में आए और खुले न्यायालय में कहा कि आप बाहर निकलिए, आपको अभी बताते हैं। न्यायाधीश ने लिखा है कि अधिवक्ता का यह कृत्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। इस धमकी से मुझे काफी भय है, और दिमागी रूप से विचलित हूं। न्यायाधीश ने खुद और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.