ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहतास में आवास सहायक को किया गया बर्खास्त

पीएम आवास योजना में घपला करने का लगा आरोप, दोबार आवास योजना का लाभ लेने वालों से की जाएगी वसूली

सासाराम। रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड के मुड़ियार पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर डीएम ने मंगलवार को अवास सहायक को नौकरी से चयनमुक्त कर दिया है जबकि बीडीओ पर भी कार्रवाई की गई है। अनियमितता सम्बन्धी, प्राप्त परिवाद पत्र के आलोक में डीएम धर्मेन्द्र कुमार द्वारा डीडीसी शेखर आनंद से वर्णित परिवाद पत्र के आलोक में विस्तृत जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन से यह स्पष्ट हुआ कि मुड़ियार पंचायत, प्रखंड अकोढ़ीगोला में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूर्व में ही प्राप्त किये हुए दो व्यक्तियों क्रमशः भीम चंद्रवंशी, पिता. शिवनाथ चंद्रवंशी एवं श्रीमती सुनीता देवी पिता. रामनारायण राम को दुबारा प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल कर प्रथम किश्त का भुगतान कर दिया गया है। उक्त जांच प्रतिवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएम ने आवंटित राशि की वसूली सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। संबंधित पंचायत मुड़ियार के आवास सहायक नीरज कुमार विद्यार्थी को उक्त कृत्य हेतु चयनमुक्ति का आदेश तथा प्रखंड अकोढ़ीगोला के प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ करते हुए उनके पैतृक विभाग को उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। डीएम ने स्पष्ट किया कि गरीबों के लिए क्रियान्वित किये जा रहे किसी भी योजना में किसी भी स्तर पर अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.