ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वकील ने जज के उपर लगाया आरोप, जज ने मुझे दी है धमकी

वकील-जज की रार, मामला पहुंचा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तक

सासाराम। जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अरूण कुमार सिंह ने अपर जिला जज-22 छेदी राम पर न्यायालय में अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बाबत अधिवक्ता ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं रोहतास के निरीक्षी न्यायाधीश एवं रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में अधिवक्ता ने एडीजे पर अपने संचालित मामले के सूचक के मेल में रहने एवं उनके द्वारा उपलब्ध सुविधाएं देने का भी आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने बताया कि बीते सोमवार को छेदी राम के न्यायालय में अपने वाद सत्र वाद संख्या 356/2000 में अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रख रहे थे, जिसमें उन्होंने मामले के मुदालय के कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण उनकी अनुपस्थिति के संबंध में संबंधित अस्पताल के ईलाज का दस्तावेज जमा किया था। जिसपर सुनवाई करने से एडीजे ने इंकार कर दिया एवं अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मामला तब तूल पकड़ लिया, जब एडीजे आपे से बाहर होकर अधिवक्ता को जान मारने की धमकी देने लगे। बता दें कि छेदी राम ने उक्त अधिवक्ता पर सोमवार को देख लेने की धमकी का आरोप लगाया था। अधिवक्ता की धमकी को लेकर जज ने सोमवार को जिला जज अरूण कुमार श्रीवास्तव से अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा बढाने के लिए आवेदन दिया है। अपने आवेदन में न्यायाधीश ने लिखा है कि सत्र वाद संख्या 356/2000 में सूचक के तरफ से अधिवक्ता बहस कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता अरूण कुमार सिंह कोर्ट में आए और खुले न्यायालय में कहा कि आप बाहर निकलिए, आपको अभी बताते हैं। न्यायाधीश ने लिखा है कि अधिवक्ता का यह कृत्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। न्यायाधीश ने खुद और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.