ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी रात को निकल पड़े

– डीएम ने साफ- सफाई को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मोतिहारी।
शहर का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सोमवार की देर रात को शहर में निकल पड़े। इस दौरान उन्हें जिसने भी देखा भौंचक से हो गए। कहा हमारी इतनी फ़िक्र करते हैं ये डीएम साहब ! जबकि डीएम ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर साफ- सफाई का जायजा लेते हुए अन्य कई पहलुओं पर भी स्थिति का आंकलन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने साथ में मौजूद अधिकारियों को साफ सफाई की स्थिति सुदृढ़ करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। बता दें कि
जिलाधिकारी श्री अशोक ने शहर के साफ-सफाई की स्थिति जानने को लेकर देर रात्रि में कई चौक-चौराहों का भ्रमण किया। जिसमें शहर के कचहरी चौक, अस्पताल रोड, थाना चौक, मोतीझील पुल, मिना बाजार चौक, ज्ञानबाबू चौक, जनपुल चौक, स्टेशन रोड, पटेल चौक, चरखा पार्क रोड, सहित कई के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार को शहर को और बहेतर दरुस्त कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि शहर की साफ-सफाई की स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर साफ-सफाई का कराएं और निगरानी करें।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के साफ-सफाई के निराकरण को लेकर हर सम्भव प्रयास होगा। वहीं जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं नगर निगम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं का आंकलन भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
मौके पर नगर निगम आयुक्त सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.