ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

– 2 अक्टूबर को चंपारण के भितिहरवा आश्रम से प्रारंभ करूंगा पदयात्रा: प्रशांत किशोर

– जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का मोतिहारी में हुआ भव्य स्वागत, किया अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित

मोतिहारी।
चंपारण की धरती पर पहुंचे चर्चित राजनीति के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत और अभिनन्दन हुआ। इसी क्रम में गांघी संग्रहालय के सभागार में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पूर्वी चंपारण द्वारा प्रख्यात चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सचिव गांधी संग्रहालय ब्रज किशोर सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकिशोर पांडेय ने किया। अपनी जन सुराज यात्रा के क्रम पहुंचे प्रशांत किशोर को अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्रीकिशोर पांडेय ने अंग वस्त्र एवं गांधी टोपी से संम्मानित किया। संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा रामर्षिदेव “ऋषि जी ” सम्मान स्मृति चिन्ह चरखा से प्रशांत किशोर जी को संम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज यात्रा पर मैं निकला हूं। जिस क्रम में आप लोगों से मिलने का मौका मिला। 2 अक्टूबर से भितिहरवा गांधी आश्रम से पदयात्रा करूंगा। डेढ़ माह का कार्यक्रम चंपारण में रखा गया है। जन संपर्क करके चंपारण की उर्जित भूमि से शक्ति लूंगा ।चंपारण के लोगो से मिलूंगा और वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश समस्या के दौर से गुजर रहा है , चंपारण ने पूरे देश को दिशा दी है। इस भूमि पर सफल चंपारण सत्याग्रह हुआ है इसलिए मैं इस पवित्र भूमि से अभियान को आरंभ है किया हूं ।संबोधित करने के दौरान उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकिशोर पांडे ने चंपारण के समस्याओं को क्रमवार रखा। जिसमें मुख्य रुप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी पेंशन की बात उन्होंने की। बिहार में बेलगाम भ्रष्टाचार के मुद्दा को भी उन्होंने उठाया। कई समाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तराधिकारी संगठन के लोगों ने भी संबोधित किया। महान सेनानी भोलाराम तूफानी की पुत्री शिक्षा विद शशिकला, जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने गांधी की कर्मभूमि में स्वागत करते हुए कहा कि देशवासियों को प्रशांत किशोर में नई आशा की किरण दिख रही है। आप जेपी के अधूरे संपूर्ण परिवर्तन के कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ें, जनता का अपार जनसमर्थन आपको मिलेगा। गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रज किशोर सिंह ने सूत का माला पहना कर उनका स्वागत किया तथा कहा कि चंपारण की भूमि में गजब की शक्ति है निश्चित रूप से आप जिस अभियान पर निकले हैं उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में संगठन के महासचिव राज किशोर शर्मा, श्याम किशोर प्रसाद, राजेश अस्थाना, दीनानाथ राम, तारकेश्वर सिंह, हरिनारायण दुबे, रंजीत गिरी, संजय सत्यार्थी आदि थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.