ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवहर में उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत करने वाले 5 शिक्षक एवं 5 शिक्षका सम्मानित

शिवहर।गांधी नगर भवन में जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा शिक्षा में नवाचार का प्रयोग करने वाले- 2022 में नवनियुक्त शिक्षकों में से उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत करने वाले 5 शिक्षक एवं 5 शिक्षिका को सम्मानित किया गया है।
इन शिक्षकों के द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे नवाचार के सभी नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा अनुसरण अपने विद्यालय में कराने हेतु गांधी नगर भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी उपविकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता शंभू शरण, डीआरडीए के निदेशक शंभू कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नासिर हुसैन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ,शिक्षक शिक्षा समन्वयक चंद्र भूषण कुमार आदि मौजूद थे।
जिला पदाधिकारी शिवहर द्वारा चयनित 10 शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया है एवं सभी शिक्षकों को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य से भी सभी बच्चों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया। तथा उपस्थित सभी शिक्षा से जुड़े पदाधिकारियों को जिले में बेहतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का निर्देशित किया है।
कार्यक्रम में गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक सत्येंद्र कुमार सिंह ,जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी बजरंग कुमार ,नवोदय विद्यालय के प्राचार्य
एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.