ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अरब सागर में हेलीकॉप्टर हादसे में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों सहित चार की मौत

नई दिल्ली/मुंबई: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन का एक हेलीकॉप्टर मुंबई के पास समुद्र में गिर जाने के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक ने मंगलवार को संयुक्त बचाव अभियान चलाया। इस हादसे में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों सहित चार की मौत हो गई है, जबकि पांच लोगों को बचा लिया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत नौ लोग सवार थे और यह अरब सागर में कंपनी के रिग पर उतरते समय गिर गया। नौसेना ने मुंबई से 60 नॉटिकल मील दूर ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर पर सवार यात्रियों और चालक दल को बचाने के लिए सीकिंग तथा एएलएच हेलीकॉप्टरों और भारतीय नौसेना के जहाज तेग को लगाया। तटरक्षक ने भी एक जहाज को इस काम के लिए लगाया, वहीं मुंबई से भी एक जहाज मंगाया गया और उसे बचाव अभियान के लिए भेजा गया। अधिकारी के अनुसार तटरक्षक के विमान ने लोगों के सुरक्षित निकलने के लिए लाइफ राफ्ट भी समुद्र में गिराये और समुद्र बचाव समन्वय केंद्र (मुंबई) ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नेट को सक्रिय किया। ओएनजीसी का हेलीकॉप्टर मुंबई के तट से करीब 50 नॉटिकल मील दूर स्थित रिग पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हुआ। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर रिग पर उतरने के स्थान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर समुद्र में गिर गया. उन्होंने कहा कि घटना किन परस्थितियों में घटी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अन्य विवरण का इंतजार है. बता दें, अरब सागर में ओएनजीसी के अनेक रिग हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.