दावथ थाना के योगिनी गांव से पुलिस ने बरामद किया 181.4 ली० विदेशी शराब
सासाराम। आशीष भारती पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार जिले में पूर्ण शराबबंदी को सख़्ती से लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दावथ थाना अंतर्गत योगिनी गांव में एक शराब कारोबारी के घर में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखे हुए है एवं बिक्री करता है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष दावथ थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुलिस बल के साथ योगिनी गांव में घेरा बंदी कर छापेमारी हेतु भेजा गया जहाँ छापामारी के दौरान एक शराब कारोबारी के घर से 8 PM का 21 कार्टून कुल-181.4 ली० विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर कार्रवाई की गई है।