ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांध की रात दिन सतत् निगरानी करें अभियंता व मौसमी मजदूर

गंडक की जलस्तर में हुई गिरावट, पानी की धारा हुई तेज

पिपरासी,(प.चम्पारण )  : जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने गंडक नदी के बायां तटबंध वाल्मिकी नगर जंगल में कराए गए कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया गया। गंडक के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद अभियंता सतत् निगरानी में रात दिन जुटे हुए हैं। और जलस्तर में गिरावट के बाद नदी की धारा तेज हो जाती है । ऐसे में कटाव की खतरा बढ़ जाती है । वाल्मीकि नगर के अधीक्षण अभियंता विमल यादव ने बताया कि सहायक अभियंता अनिला कुमार व जेई विमल किशोर प्रसाद के द्वारा कटाव रोधी कार्य का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया । कहीं कोई खतरा कटाव का नहीं है । दो साल पूर्व यहां जंगल की सुरक्षा को लेकर कटाव निरोधी कार्य हुई थी । अधीक्षण अभियंता श्री यादव ने कार्यपालक अभियंता विष्णुदेव पासवान परवाना,जेई संजीत कुमार प्रभाकर, अभिषेक कुमार,के साथ बगहा शहर के रत्नमाला,पुअर हाउस अग्रवाल वाटिका,मिर्जाटोली, आदि का गहनता पूर्व निरीक्षण किया ।‌ और अभियंताओं को रात दिन कटाव स्थल पर कैम्प करने का निर्देश दिया। मौसमी मजदूरों से भी निगरानी कराए । निरीक्षण में मौसमी मजदूर स्थल पर अगर नहीं मिलेंगे तो कार्रवाई किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.