सेवानिवृत दफादार_चौकीदार के आश्रितों के बहाली तक न हो नए सिरे से बहाली
बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ की हुई बैठक, संघ ने लिए गए निर्णय को डीएम को भेजा
मोतिहारी। शहर के मंगल सेमिनरी हाई स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर गिरि व संचालन सचिव अक्षयलाल पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आए संघ के राज्य के सचिव डॉक्टर संत सिंह ने कहा कि डीएम से उन्होंने मांग किया है की वर्ष 1990 से अबतक सेवानिवृत दफादार व चौकीदार के आश्रितों की बहाली नही होती है तब तक नए सिरे से बहाली को स्थगित किया जाय। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति तथा अनुकम्पा के आश्रितों को बहाल करने व कार्यरत दफादार चौकीदार को एसीपी का लाभ देने की भी डीएम से मांग किया। साथही प्रोन्नति देकर रिक्त पड़े दफादार के पद को भरने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आश्रितो के बहाली नही होने तक यदि नए सिरे से बहाली की प्रक्रिया शुरू कि जाती है तो संघ आंदोलन पर उतारू हो जायेगा। धन्यवाद ज्ञापन संघ के कोषाध्यक्ष तफसीर आलम ने किया। बैठक को विनोद सिंह, आलिम खान, चंद्रिका राय, रोहित पासवान, गौरीशंकर महतो, सुधीश राम, भोला महतो सहित अन्य ने संबोधित किया।