ट्रेन से महिला का ज़ेवर भरा पर्स चोरी कर भागते चोर को आर पी एफ ने पकड़ा
सासाराम। आज दिनांक 4 जुलाई 2022 को सासाराम रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर गाड़ी संख्या-12175 UP (चंबल एक्सप्रेस) के आगमन उपरांत अपने गंतब्य के लिए प्रस्थान के क्रम में एक व्यक्ति को जिसके हाथ में लेडीज पर्स था को गाड़ी से उतरकर तेजी से जाते हुए देखे जाने पर उसको रुकने के लिए बोलने पर वह भागने का प्रयास किया परंतु ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के ड्यूटी अधिकारी आर के पांडेय व जवान सुनील कुमार गुप्ता द्वारा द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के सामने मौके पर ही दबोच लिया गया, इस संबंध में बताते हुए निरीक्षक आरपीएफ प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि उक्त चोर के पास से बरामद लेडीज पर्स के बारे में पूछताछ करने पर वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसे खोलवाकर देखने पर उसमें एक जोड़ा कान का झुमका, चार अदद ब्रेसलेट, 2 अदद ईयर फोन, 1 अदद ब्लूटूथ इयरफोन, तीन कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड,आधार कार्ड व अन्य प्रयोग के सामान पाए गए। इसके बारे में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि स्लीपर कोच में सो रहे एक महिला का पर्स चोरी कर वह लेकर भाग रहा था कि पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम और पता अकबर हुसैन उम्र 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी- टिकरी मोहल्ला आजाद नगर, थाना-नगर औरंगाबाद जिला-औरंगाबाद, बिहार बताया बरामद सामानों को मौके पर ही जप्त कर उक्त पकड़े गए व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिखित प्राथमिकी के साथ जीआरपी सासाराम को सुपुर्द किया गया, जहां जीआरपी सासाराम द्वारा केस पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मौके पर जिस तरह से रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के ड्यूटी अफसर व जवान द्वारा प्रतिक्रिया कर दौड़ लगाते हुए उक्त अभियुक्त को पकड़ा, उसे देख कर स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रीगण ने आरपीएफ की खूब प्रशंसा की। आरपीएफ सासाराम यात्रियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है इस स्लोगन के साथ अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहा है।