ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ का सरकार को गया प्रस्ताव

सासाराम। शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। सड़क से वंचित हर एक गांवों व टोलों को संपर्क पथ से जोड़ा जाएगा। विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरडब्लूडी (ग्रामीण कार्य विभाग- 1 ) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए करीब 200 करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सरकार की हरी झंडी मिलते ही योजना पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। आरडब्लूडी के इंजीनियरों ने सड़कों की लंबाई व चौड़ाई यानी पूरी तरह मापी करने के बाद डीपीआर तैयार किया है। उसके बाद कार्यपालक अभियंता ने अनुमोदन करते हुए विभाग को समर्पित कर दिया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इन योजनाओं पर प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सड़क पर 70-80 लाख से लेकर दो करोड़ तक खर्च किये जाएंगे। सड़क की दूरी के अनुसार राशि खर्च करने संबंधित प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसमें सबसे अधिक वैसे सड़के है, जो पूर्व में पक्कीकरण की गयी थी, लेकिन फिलहाल उसकी हालात काफी खराब है। नयी सड़कों का भी चयन किया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग ने इस बार 12 नयीं सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिसमें वैसे का चयन किया गया है, जहां पहले सड़क थी, लेकिन पक्कीकरण नहीं थी। ग्रामीणों को देखते हुए उक्त सड़क को इस बार पक्कीकरण किया जाएगा। जिससे उस क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। आने-जाने में सुविधा होगी। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहुलियत होगी। रोजगार के साधन बढ़ेंगे। इस संबंध में पुछे जाने पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता परवेज आलम ने बताया कि आरडब्लूडी के तहत सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। क्षेत्र अंतर्गत 133 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 200 करोड़ की योजना तैयार कर प्रशासनिक सहमति के लिए भेजी गयी है। मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा यानि की शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा जानकारी के अनुमसार आरडब्लूडी ने कार्य क्षेत्रों में ही सड़क की योजनाएं तैयार की है। करगहर, चेनारी शिवसागर, कोचस, सासाराम आदि प्रखंडों में करीब 133 सड़कों के निर्माण के लिए योजना तैयार की गयी है। विभाग को भेजे सभी योजनाओं की डीपीआर तैयार की गयी है। करीब चार किलोमीटर की दूरी की सड़कों का चयन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.