ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार शरीफ के माजिदपुर में बज्रपात से हुई मौत पर मंत्री सरवन कुमार घर वालों से मिलकर दुख बांटा

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ प्रखंड के मजितपुर गांव में निवासी अर्जुन यादव के पुत्र रामाधीन कुमार का आकस्मिक निधन विगत 1 जुलाई को शाम में वज्रपात होने से हो गया था। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य से काम लेने को कहा। उन्होने कहा कि आपदा पर किसी का वश नहीं है। बिहार सरकार आपदा पीड़ित परिवार के साथ हर समय खड़ी रहती है। उन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने को तैयार है। उन्होने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। साथ हीं राज्य सरकार के द्वारा आपदा के तहत मिलने वाली चार लाख रूपये की राशि को भी उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि आपदा पीड़ित परिवार के लिए सरकार द्वारा चार लाख रूप्ये की राशि निर्गत की जाती है ताकि पीड़ित परिवार को राशि के आभाव में कोई परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता धंनजय देव, प्रदीप मुखिया, टुनटुन चंद्रवंशी, मनोज मुखिया, सकलदीप कुमार, जगलाल चौधरी, विनोद कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सुबोध पंडित, रंजीत चौधरी, इंदु चौहान, दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.