ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म “लड़की” में मार्शल आर्ट्स में माहिर पूजा भालेकर की मुख्य भूमिका

आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर के साथ रंगीला, अमिताभ बच्चन के साथ सरकार, अजय देवगन के साथ भूत और मनोज बाजपेयी के साथ सत्या जैसी यादगार फ़िल्में बनानेवाले निर्देशक रामगोपाल वर्मा हमेशा कुछ नया और अलग करने में विश्वास रखते हैं। अब उन्होंने मार्शल आर्ट्स पर आधारित अपनी अगली फ़िल्म लड़की: ड्रैगन गर्ल बनाई है। निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने इसे 15 जुलाई को रिलीज़ करने‌ की घोषणा की. फ़िल्म में मुख्य भूमिका में पूजा भालेकर नज़र आएंगी, जो असल ज़िंदगी में ख़ुद मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं और फ़िल्म में भी उन्होंने गज़ब का एक्शन किया है। इस फ़िल्म का ट्रेलर दुबई।के बुर्ज खलीफा में लांच किया गया था। फ़िल्म का ट्रेलर और गाने देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामू और पूजा ने इस फ़िल्म के लिए काफी शिद्दत से मेहनत की है।

रामगोपाल वर्मा का कहना है कि उनकी यह फ़िल्म भव्य स्तर पर ना सिर्फ़ भारत में रिलीज़ की जाएगी, बल्कि फ़िल्म के चाइनीज वर्ज़न को चीन के तकरीबन 40,000 सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा!

यह फ़िल्म रामगोपाल वर्मा के गृह राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगू भाषा में तो रिलीज़ की ही जाएगी, साथ ही इसे तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा.

लड़की: ड्रैगन गर्ल की रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित रामगोपाल वर्मा ने कहा, “ये मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्मों में से एक है. मैं बचपन से ब्रूस ली का बहुत बड़ा फ़ैन रहा हूं. मैं ख़ुद भी मार्शल आर्ट्स सीखा करता था. मगर 15 जुलाई मेरे लिए वो तारीख़ है जिस दिन मेरा सपना साकार होने‌ जा रहा है. मैंने फ़िल्म‌ का एक हिस्सा चीन में भी शूट किया है. फ़िल्म में कुछ चीनी कलाकार भी नज़र आएंगे. ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी रिलीज़ का मुझे बेताबी से इंतज़ार है.

एक दिग्गज फ़िल्ममेकर के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले रामगोपाल वर्मा ने इस फ़िल्म‌ में एक हीरोइन के तौर पर‌ सचमुच की मार्शल आर्ट्स में पारंगत लड़की को सेलेक्ट किया, ना कि एक ऐसी हीरोइन को लिया है जिसे बाद में मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए गये हों. वे कहते हैं, “पूजा एक बेहद प्रतिभाशाली शख़्सियत के तौर पर मेरे सामने आई. वे ग्लैमरस होने के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स में भी पारंगत हैं, जो उसकी सबसे बड़ी विशेषता है. ऐसे में फ़िल्म‌ में उन्हें कास्ट करना मेरे लिए बहुत आसान रहा.”

लड़की: द ड्रैगन गर्ल रामगोपाल वर्मा की सुपरहिट फ़िल्म‌ रंगीला और ब्रूस ली की फ़िल्म एंटर द ड्रैगन का अनूठा संगम प्रतीत होती है जिसमें काम करके पूजा बेहद ख़ुश नज़र आई.

फ़िल्म के बारे में पूजा कहती हैं, “ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे अपने प्रेमी और ब्रूस ली के प्रति अपने प्यार में से किसी एक को चुनना होता है. मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि रामगोपाल वर्मा ने ब्रूस ली पर आधारित एक ऐसी असाधारण फ़िल्म बनाई है जिसमें दिखाया गया है कि मैं किस शिद्दत के साथ ब्रूस ली से प्यार करती हूं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.