ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पानी की किल्लत के गम्भीर मुद्दे पर बनी है फिल्म “फ्यूचर फाइट”

लेखक निर्देशक भरत श्रीपत सुनंदा ने पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर विषय पर काफी कमर्शियल और प्रभावी शार्ट फ़िल्म फ्यूचर फाइट बनाई है। उनका कहना है कि हम फ्यूचर के लिए लड़ाई कर रहे हैं। इंसान ने दुनिया के लिए प्लास्टिक नाम का बहुत बड़ा जहर बनाया है। उसके अधिकतर इस्तेमाल से पीने का पानी खत्म होता जा रहा है। हम 5जी और 8जी जैसी नई तकनीकों का इंतजार कर रहे हैं, मगर उधर बुनियादी चीज पानी दुनिया से खत्म होता जा रहा है। आप यकीन करेंगे कि आज पूरी दुनिया मे पीने लायक पानी सिर्फ 2.5 प्रतिशत है।
यूएई में दुबई के फ्यूचर म्यूज़ियम में जब ये फ़िल्म पेश की गई तो वहां सभी हैरान रह गए और कहा कि हम यहां भविष्य की योजनाएं बना रहे हैं और यह सोचा ही नहीं, कि दुनिया मे इतना सीरियस ईशु चल रहा है, और दुनिया खात्मे के कगार पर है।
लेखक ओर निर्देशक भरत श्रीपत सुनंदा का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को दर्शकों की बड़ी संख्या तक पहुंचाने के लिए हमने कनाडा की ऎक्ट्रेस घडा लाजमी को कास्ट किया, जाने माने एक्टर रवि भाटिया को लिया, और इसे एक फीचर फिल्म की तरह फ़िल्माया। इस फ़िल्म में हमने दिखाया है कि पानी के लिए लोग लड़ रहे हैं, एक दूसरे को पानी के लिए मारने तक पर उतर गए हैं। अगर हमने अभी प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं किया तो 2050 तक पीने का एक लीटर पानी 870 रुपए का मिलेगा। दुनिया से खारा पानी भी खत्म होता जा रहा है। 2065 में आसमान से हमारी दुनिया ग्रे कलर की नजर आएगी।

लॉक डाउन के दौरान यह फ़िल्म बनाई गई थी।बेहतरीन एक्टर्स के साथ उम्दा कैमरे से फिल्माई गई फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन बेहतर ढंग से करवाया गया है। 12 मिनट की फ़िल्म के क्लाइमेक्स में एक प्रभावी मैसेज दिया गया है।
फ़िल्म के डायरेक्टर कहते हैं कि हर साल 11 अरब पेड़ काटे जा रहे हैं, इसका नतीजा क्या होगा। यह एक कमर्शियल फ़िल्म है, जिसका लुक और फील किसी हॉलीवुड मूवी की तरह का है। इसकी प्रोड्यूसर मिसेज कृष्णा सैनानी का बड़ा प्रोफ़ाइल है, एक रिटायर्ड लेडी हैं। लोगों में पानी व पेड़ को बचाने, प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह फ़िल्म बनाई है। प्लास्टिक बंद नहीं किया गया तो 2065 तक आधी दुनिया तबाह हो जाएगी।

इस फिल्म को सिर्फ हिंदुस्तान मे नही सारी दुनिया मे पेश किया जा रहा है, इस फिल्म से ऐसे देश काफी इन्स्पायर हो रहे है जो आज ये सच्चाई देख सकते है। दुनिया भर के 60 देशो मे इस फिल्म को पेश करने का टारगेट निर्माता निर्देशक ने तय किया है। इस फिल्म की निर्मात्री श्रीमती कृष्णा सैनानी हैं, जो भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड मुम्बई की सीनियर एग्जेक्युटिव मार्केटिंग रह चुकी हैं। इनकी सूझबूझ और देश के लिये कुछ करने का जुनून व जज़्बा इस फिल्म के द्वारा दिखाई देता है। इस फिल्म के कलाकारों में रवि भाटिया, रंजीत शशिकांत, अभिनेत्री घडा लाजमी का नाम उल्लेखनीय है, साथ ही बाल कलाकार पार्श्व नंदा ने भी काफी बेहतर काम किया है। यह फ़िल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करने वाली है। इस फिल्म को त्रिशूल फिल्म कंपनी और प्रकाश सर्जेराव सदावर्ते ने प्रेजेंट किया है। दीप्ती बनसोडे इस फिल्म की को- प्रोड्यूसर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.