ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली: ईंधन संकेतक में खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को मंगलवार को कराची की ओर मोड़ा गया। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान से संबंधित इस तरह की यह छठी घटना है। डीजीसीए सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखना शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इसलिए, विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जब कराची हवाई अड्डे पर जांच की गई, तो बाएं टैंक से कोई रिसाव नहीं दिखा। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, पांच जुलाई, 2022 को स्पाइसजेट बी737 विमान की उड़ान एसजी-11 (दिल्ली-दुबई) को संकेतक लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतरा और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। बयान में कहा गया है, कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान ने सामान्य लैंडिंग की। विमान में किसी भी अन्य खराबी की कोई सूचना नहीं है। यात्रियों को जलपान दिया गया है। अन्य विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.