ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गिरियक प्रखंड के गाजीपुर पंचायत अंतर्गत सकुची सराय एवं सकुची डीह के बीच बरसात में सकरी नदी पर परिचालन हेतु ग्रामीणों द्वारा सरकारी नाव की व्यवस्था की मांग

जिलाधिकारी ने स्थल भ्रमण कर ग्रामीणों से की मुलाकात, अंचलाधिकारी को सरमेरा अंचल से नाव लाकर परिचालन हेतु तैयार रखने का दिया निदेश
—————————————
बिहार शरीफ
—————————————
गिरियक अंचल के गाजीपुर पंचायत स्थित सकुची सराय एवं सकुची डीह सकरी नदी के दो तटों पर स्थित हैं। नदी पर स्थित निकटतम पुल की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। नदी में पानी आने पर आर-पार जाने के लिए सकुची सराय के लोगों द्वारा नाव परिचालन की व्यवस्था की मांग की गई थी।
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज सकुची सराय का स्थल भ्रमण का स्थानीय लोगों से बातचीत की।
उन्होंने अंचल अधिकारी गिरियक को तत्काल सरमेरा अंचल से नाव मंगा कर परिचालन हेतु तैयार रखने का निर्देश दिया। नाव परिचालन के लिए कुशल नाविक की सेवा लेने को कहा गया।उन्होंने स्थानीय लोगों को यथासंभव पुल का ही उपयोग करने का अनुरोध किया। स्थानीय चौकीदार के माध्यम से नाव परिचालन अवधि में निरंतर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। नाव का परिचालन केवल दिन में ही किया जाएगा, किसी भी परिस्थिति में संध्या/रात्रि में परिचालन नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरियक, अंचलाधिकारी गिरियक आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.