ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टॉक शो में स्कूलों और कोचिंग के छात्र – छात्राओं ने लिया भाग, पैनलिस्टों ने प्रश्नों के दिए जवाब

– डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, एमजीसीयू के छात्र-छात्राओं ने दिए महत्वपूर्ण योगदान

मोतिहारी।
टॉक शो” अब आगे क्या करें ” कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मुंशी सिंह महाविद्यालय के सभागार में किया गया।
जिसमे विभिन्न स्कूलों व कोचिंग संस्थानों से आए छात्र छात्राएं के प्रश्नो का उत्तर पैनलिस्टों ने दिया। वहीं आने वाले भविष्य में सही चुनाव कैसे करें इसकी जानकारी दी गई।
छात्र आगे की पढ़ाई कैसे करे, विषय का चयन से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उतर दिए गए।
जिसमे मुख्य पैनल के रूप में मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरव सुमन यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार, उप सम्हार्ता दीपशिखा, एलटी. कूल के बी के मिश्रा, एडवोकेट असीम कुमार झा, प्रोफेसर श्वेता, अंशारुल हक उपस्थित थे।
इसके अलावा अन्य अथिति भी मौजूद रहे, जिनके द्वारा बच्चो के उत्कंठा को दूर किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं की महत्वपूर्ण योगदान रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.