ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम ने कुल 15एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

-बेसिक स्वास्थ्य सुविधाओं से है लैस
मंगलवार को डीएम मनेश कुमार मीणा द्वारा समाहरणालय से 15 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के एक फोन कॉल पर मात्र 20 से 35 मिनट के अंदर आधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की सेवा देने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में सीतामढ़ी जिले को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 15 नई एंबुलेंस मिली है। इनमें 8 लाइफ सपोर्ट सिस्टम एवं 7 बेसिक सुविधाओं से लैस है। इनमें से एक-एक जिले के 13 प्रखण्ड में भेजा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुपरी, अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीगा, परिहार, बोखरा, नानपुर, बथनाहा, रुन्नीसैदपुर, मेजरगंज, सुरसंड, बाजपट्टी, परसौनी, चोरौत में एक-एक एम्बुलेंस भेजा गया है। इसके अलावा सदर अस्पताल में 2 एम्बुलेंस को रवाना किया गया हैं। सभी एम्बुलेंस में मरीज की देखभाल के लिए एक इमेटी रहेगा जिसके साथ ऑक्सीजन, मेडिसिन, मेडिकल इंक्यूमेंट के साथ मॉनिटर, ईसीजी, प्राथमिक उपचार, रोगी के स्ट्रक्चर के अलावा रोगी बेड के साथ स्वजनों के बैठने के लिए सीट की व्यवस्था के साथ सभी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।सभी एंबुलेंस जीपीएस व टैब से लैस है ताकि कहीं से इसकी मॉनिटरिंग की जा सके। दुर्घटना वाले क्षेत्रों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं वाले क्षेत्र को प्राथमिकता के तौर पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मरीजों व परिजन को टॉल फ्री नंबर 102 पर कॉल कर एंबुलेंस की सुविधा ले सकते हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके भी इस एंबुलेंस की सेवा ली जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.