ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व राज्यमंत्री ने सड़क चौड़ीकरण हेतु उप मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

– कहा, सड़क चौड़ीकरण से सफर होगा किफायती व सुविधा जनक

सड़क चौड़ीकरण को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सह सुगौली विधानसभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी ने बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को एक पत्र सौंपा है।पत्र में श्री सहनी ने उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड के कैथवलिया चौक से पूर्वी चंपारण के सुगौली नगर पंचायत के वार्ड एक बिशुनपुरवा तक के सड़क का चौड़ीकरण के टेंडर का काम प्रक्रियाधीन है। जबकि इसी सड़क से जुड़ा हुआ सड़क जो कि बिशुनपुरवा से छपरा बहास लगभग दस किलोमीटर है को जोड़ता है।जिसके चौड़ीकरण का काम जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण वंचित हैं।
श्री सहनी ने मुख्यमंत्री को इस आशय का पत्र सौंपते हुए आग्रह किया है कि इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी यथाशीघ्र कराया जाय। गौरतलब है कि सुगौली नगर पंचायत के वार्ड एक बिशुनपुरवा से छपरा बहास वाली सड़क छपरा बहास में सीधे छपवा-मोतीहारी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती है।इस तरह से अगर इस सड़क का चौड़ीकरण कर दिया जाता है तो सीधे पश्चिम चंपारण के कैथवलिया से लोरिया, बेतिया, सुगौली,रक्सौल तथा मोतीहारी तक का सफर किफायती और सुविधाजनक हो जायेगा। वहीं क्षेत्रीय प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि यह सड़क कनेक्टिविटी के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण है।इसका चौड़ीकरण हो जाने से घंटों जाम की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.