ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त) के सफल आयोजन के लिए हुई समीक्षा बैठक

मोतिहारी: जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार,मोतिहारी में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह ( 15 अगस्त 2022) के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र की गरिमा को सेलिब्रेट करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि  कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा।

मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान , मोतिहारी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया  जाएगा। बैरिकेडिंग, पीने की पानी, विधि व्यवस्था, जलजमाव से निपटने हेतु आवश्यक तैयारी करने का उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड रिहर्सल 7 अगस्त से 13 अगस्त तक सुनिश्चित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी महानुभावों के मूर्तियों  का रंग रोगन, साफ सफाई एवं माल्यार्पण सुनिश्चित किया जाए।

स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने , सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उस दिन  सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे।

मोतीझील में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन भी किया गया है।

इस अवसर पर सचिव गांधी संग्रहालय, मोतिहारी, बृजेश कुमार सिंह,अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर , अपर समाहर्ता आपदा , सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक , नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.